फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत साइड से आ रहे डंपर ने दुधिया की साइकिल में मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दूध बेचकर वापिस घर आ रहे दुधिया को गलत साइड से आ रहे एक डंपर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ का फायदा उठाकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के जमीरा निवासी प्रेमराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आजादगढ़ भैंसों की डेयरी में पिछले नौ साल से काम कर रहा है। दो माह पहले ही उसके चाचा का लड़का सतेंद्रा अनिल की डेयरी में ही काम करने आया हुआ था। सुबह आठ बजे सतेंद्रा दुध बेचकर वापिस आजादगढ़ डेयरी में आ रहा था। सतेंद्रा के पीछे डेयरी मालिक अनिल ओर वह स्वयं बाइक से आ रहे थे। जैसे ही वे विशाल नगर के मोड़ के पास पहुंचे तो गलत साइड से आ रहे एक डंपर चालक ने सीधी टक्कर मार दी। जिससे सतेंद्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मौके का फायदा उठाकर डंपर चालक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें