फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक-जींद रोड पर हादसा: स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत; सिंहपुरा गुरुकुल से लौट रही थी मृतक, सहेली गंभीर

Thu, 30 Nov 2023 01:50 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में जींद रोड पर हुए हादसे में स्कूटी सवार छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ज्योति अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर सवार होकर रोहतक की तरफ वापस लौट रही थी। अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में ज्योति की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में सिंहपुरा गुरुकुल से स्कूटी पर सवार छात्रा व उसकी सहेली को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर में 23 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली घायल हो गई। उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जींद बाईपास के नजदीक बड़सी नगर निवासी 23 वर्षीय ज्योति सुबह सिहंपुरा गुरुकुल गई थी। करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी सहेली के साथ स्कूटी पर सवार होकर रोहतक की तरफ वापस लौट रही थी। अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर में ज्योति की मौके पर मौत हो गई। सिर में गहरी चोट के चलते दूर तक खून फैल गया।

बताया जा रहा है कि वाहन का पहिया छात्रा के ऊपर से उतर गया था। राहगीरों ने घायल दूसरी छात्रा को पीजीआई पहुंचाया। मामले की सूचना पाकर टिटौली पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुरेश पहलवान मौके पर पहुंचे और शव की जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पीजीआई पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें