फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हादसा: कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत में चालकों की मौत, परिचालक घायल; चूलियाना मोड पर हुई घटना

Sat, 23 Nov 2024 10:05 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के चुलियाना मोड़ के पास एक कंटेनर खड़ा था जिसमें पीछे से आए गार्डर से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक में राजस्थान के साखर मन पट्टी निवासी नंदू और दूसरे में भिवानी के सरला निवासी अमित सवार थे। इन दोनों की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन
रोहतक सड़क दुर्घटना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के चुलियाना मोड पर कोहरे में कंटेनर में गार्डर से भरे हुए ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें  चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पहुंच पुलिस ने मौके से वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारू किया। घटना तड़के करीब 4 :00 बजे की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस ने बताया शनिवार तड़के चुलियाना मोड़ के पास एक कंटेनर खड़ा था जिसमें पीछे से आए गार्डर से भरे ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रक में राजस्थान के साखर मन पट्टी निवासी नंदू और दूसरे में भिवानी के सरला निवासी अमित सवार थे। इन दोनों की हादसे में मौत हो गई। जबकि इनका एक परिचालक की गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें