फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जुलाना नपा के चेयरमैन को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Sun, 17 Aug 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16जेएनडी 48: विजिलेंस की हिरासत में भाजपा नेता व नपा चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जुलाना। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भाजपा नेता व जुलाना नगर पालिका प्रधान डॉ. संजय जांगड़ा को 2 लाख 27 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। साथ ही उनके रिसेप्शनिस्ट को भी टीम ने गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसीबी के डीएसपी ने बताया कि भिवानी के ठेकेदार मनोज ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। इसमें उसने बताया था कि तालाब की राशि को पास करने की एवज में जुलाना नगर पालिका चेयरमैन ढाई प्रतिशत कमीशन के हिसाब से रिश्वत की मांग कर रहा है। कुल राशि को पास करने की एवज में दो लाख 27 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।
सूचना के बाद एसीबी ने रेडिंग टीम का गठन किया। इसके बाद शिकायतकर्ता को 2 लाख 27 हजार रुपये पाउडर लगा कर दे दिए। शिकायतकर्ता ने भाजपा नेता डॉ. संजय जांगड़ा से बात की तो उसने अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट को देने को कहा। शिकायतकर्ता ने जैसे ही रुपये रिसेप्शनिस्ट सतबीर को दिए तो टीम ने तुरंत रेड की और उसे रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

साथ ही टीम ने चेयरमैन डॉ. संजय जांगड़ा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। टीम ने मौके से डीवीआर को भी काबू किया है। टीम ने जब सतबीर के हाथ धुलवाए तो उसके हाथों का रंग लाल हो गया।
तालाब का किया जा रहा था सुंदरीकरण
जुलाना के हांसी मार्ग पर तालाब का सुंदरीकरण किया जा रहा था। इस पर लगभग साढ़े चार करोड़ की लागत आनी थी लेकिन कोर्ट स्टे के कारण काम रुका हुआ था। तालाब का सुंदरीकरण का लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें