फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक बस अड्डे से सुबह 5:47 बजे चंडीगढ़ के लिए संचालित होगी एसी बस

Tue, 13 May 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
बद्दी और रोहतक मार्ग पर लगाई वातानुकूलित बस। संवाद
विज्ञापन
रोहतक / अंबाला। अब बद्दी और रोहतक जाने के लिए लोगों को वातानुकूलित बस की सुविधा मिलेगी। अंबाला डिपो ने इन दोनों रूट पर वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू कर दिया है। लोगों की लंबे समय से मांग थी कि यह लंबे रूट हैं। रोहतक बस अड्डे से सुबह 5:47 बजे चंडीगढ़ के लिए संचालित होगी
विज्ञापन

इन पर वातानुकूलित बसों की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके तहत रोडवेज ने यह निर्णय लिया है। वातानुकूलित बसों के आने से रोडवेज अब धीरी-धीरे लंबे मार्गों पर इन बसों को चला रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के बद्दी के लिए चल रही एक सामान्य बस को अब लुधियाना मार्ग पर संचालित कर दिया है। लुधियाना के लिए यह बस अंबाला छावनी के बस अड्डे से सुबह 9:39 बजे पर चलेगी।



तड़के बद्दी के लिए रवाना होगी एसी बस



हिमाचल प्रदेश के बद्दी के लिए एसी बस अंबाला छावनी के बस अड्डे से सुबह 3:20 बजे पर संचालित होगी। इसी प्रकार दूसरी वातानुकूलित बस रोहतक बस अड्डे से सुबह 5:47 बजे चंडीगढ़ के लिए संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन




यह रहेगा बस का रूट


अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह बद्दी के लिए जो बस जाएगी। वह पहले पंचकूला, पिंजौर होते हुए 5:30 बजे बद्दी पहुंचेगी। इसके आधे घंटे बाद यह बस वापस सवारियां बैठाते हुए अंबाला छावनी सुबह 9 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी। इसके बाद इसी बस को चंडीगढ़ के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
सुबह 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचने के बाद यही बस रोहतक के लिए रवाना होगी, जो अंबाला छावनी, पीपली, करनाल बाईपास, पानीपत गोहाना होते हुए दोपहर करीब ढाई बजे रोहतक पहुंचेगी। इसके बाद रोहतक में ही एसी बस का रात्रि विश्राम होगा। इसके बाद अगले दिन एसी बस सुबह 5:47 बजे रोहतक बस अड्डे से यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें