फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं खुलेंगी एसी व कूलर की फैक्टरी, किताबों की होम डिलीवरी पर भी रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर में गैर आवश्यक वस्तुओं में शामिल एसी व कूलर की फैक्टरियां व दुकानें 3 मई से पहले नहीं खुलेंगी। वित्तायुक्त के पत्र के बाद डीसी ने एसपी व सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को आदेश जारी किए कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा पुस्तकों की होम डिलीवरी पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय की तरफ से पहले पुस्तकों की होम डिलिवरी की छूट दी गई थी ताकि छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो। दो दिन निजी स्कूलों व पुस्तक विक्रेताओं ने डिलिवरी की। अब मुख्यालय को शिकायत मिली कि जगह-जगह भीड़ एकत्रित हो रही है। इससे कोरोना फैलने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में तत्काल प्रभाव से डीसी ने किताबों की होम डिलिवरी पर पाबंदी लगा दी है।
प्रशासन को नहीं दी व्यापारियों ने बाजारों की सूची, ट्रेडर्स एसोसिएशन आज करेगी मीटिंग
डीसी की तरफ से व्यापारियों के साथ मीटिंग में एक दिन पहले बाजार वाइज दुकानों की सूची मांगी गई थी, ताकि भविष्य की योजनाएं बनाते समय आसानी रहे। मंगलवार को ज्यादातर व्यापारियों ने सूची नहीं दी। रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान हेमंत बख्शी ने कहा कि वे बुधवार को कार्यकारिणी की मीटिंग करके निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

वित्तायुक्त का पत्र देख वापस लौटे प्रधान
एक दिन पहले अधिकारियों के साथ मीटिंग में कूलर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के प्रधान एवं जजपा जिला अध्यक्ष राजेश सैनी ने डीसी से मांग की थी कि जिले में 20 से 22 कूलर यूनिट हैं। जहां नियमों के तहत काम होगा। गर्मी को देखते हुए उनको अनुमति दी जाए। इस पर डीसी से मंगलवार को सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा था। इसी बीच वित्तायुक्त की तरफ से डीसी को पत्र जारी हुआ कि कूलर, एसी की यूनिट नहीं खुलेंगी। इसके बाद प्रधान वापस लौट गए।
एक बाजार नहीं, पूरा शहर अपना
चाहे मैं एक बाजार का प्रधान हूं, लेकिन पूरे शहर के व्यापारी अपने हैं। मैं केवल पालिका बाजार की सूची नहीं दूंगा। प्रशासन अपने स्तर पर जो नियम बनाएगा, उसका पालन किया जाएगा। प्रशासन ने 3 मई तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है, जो सभी व्यापारियों को स्वीकार है।
- गुलशन निझावन, महासचिव रोहतक व्यापार मंडल
सीएम को लिखा पत्र : एसी, फ्रिज व कूलर की दुकान खोली जाएं
एसी, फ्रिज व कूलर के कारोबारियों के लिए यह सीजन का समय है। रोहतक में कोरोना का कोई मरीज नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री को पत्र भेज मांग की जाती है कि व्यापारियों के राहत दें। वे नियमों के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दुकानें निश्चित अवधि के लिए खोलेंगे।
विज्ञापन

- अनिल भाटिया, उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें