फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता में 217 विद्यार्थियों ने भाग लिया

Tue, 11 Aug 2026 07:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
17-पं नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम के विजेताओं के साथ प्राचार्य प्रो. सुरेंद्
विज्ञापन
रोहतक। स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत पंडित नेकीराम शर्मा महाविद्यालय में मंगलवार को राज्य स्तरीय ऑनलाइन क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें हरियाणा के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से 217 विद्यार्थियों ने भाग लिया। क्विज का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम, स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना था। प्रतियोगिता में प्रथम तीनों स्थान नेकीराम शर्मा महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों से देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावनाएं प्रस्तुत कीं। प्राचार्य सुरेंद्र सांगवान ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। मीडिया प्रभारी प्रवीण गोयल ने बताया कि 12 अगस्त को अतिथि व्याख्यान, 13 अगस्त को तिरंगा रैली, 14 अगस्त को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें