फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक

Mon, 24 Aug 2026 09:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
32-वैश्य कॉलेज रोड ​शिवालय में ​शिवलिंग पर जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। श्रावण मास के अंतिम सोमवार पर शहर के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दोपहर तक यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
दुर्गा भवन मंदिर, गुफा वाला मंदिर, गांधी कैंप स्थित नीलकंठ मंदिर, शिवाजी कॉलोनी स्थित नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर, जनता कॉलोनी स्थित खाटू श्याम मंदिर, बाबा बालकपुरी डेरा स्थित शिव मंदिर के अलावा किलोई स्थित प्राचीन शिव मंदिर व बोहर स्थित प्राचीन शिव मंदिर सहित तमाम मंदिरों में तड़के 4 बजे से ही कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही और बेलपत्र से शिवलिंग का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भी शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन व जयकारों के बीच भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
विज्ञापन

-
हुडा कॉम्प्लेक्स शिव मंदिर में पूजा
शहर के हुडा कॉम्प्लेक्सस्थित शिव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार पर विशेष सजावट की गई। मंदिर को फूलों व लड़ियों से सजाया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी एवं ज्योतिष आचार्य विनय शुक्ल ने बताया कि तड़के 4 बजे ही श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में परिवार सहित सामूहिक पूजा-अर्चना भी की।
-
1008 केलों से महारुद्राभिषेक
प्राचीन गोकर्ण तीर्थ में सावन के अंतिम सोमवार के पावन अवसर पर भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का अलौकिक दृश्य देखने को मिला। सिद्ध पीठ में विराजमान बाबा महाकाल का 1008 केलों के विशेष चढ़ावे के साथ भव्य पूजन और महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ। भस्म आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
विज्ञापन

-

32-वैश्य कॉलेज रोड शिवालय में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

32-वैश्य कॉलेज रोड शिवालय में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

32-वैश्य कॉलेज रोड शिवालय में शिवलिंग पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें