विजय नगर हत्याकांड में बुधवार को एडीजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत ने आरोपी अभिषेक उर्फ मोनू पर आरोप तय कर दिए। अब उस पर माता-पिता, बहन व नानी की हत्या का केस चलेगा। केस में मामा सहित 35 के करीब गवाह हैं। गवाही की प्रक्रिया 24 अप्रैल से शुरू होगी।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव मदीना निवासी बबलू पहलवान दो दशक से रोहतक में रह रहे थे। साथ ही प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। 27 अगस्त 2021 को उनकी, उसकी पत्नी बबली, बेटी नेहा उर्फ तमन्ना व बबली की मां रोशनी की घर में सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रॉपर्टी डीलर बबलू के इकलौते बेटे 20 वर्षीय अभिषेक उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया था। अभिषेक तभी से न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद है। अभिषेक ने अपने वकील के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी। सीबीआई से तो केस की जांच नहीं हो सकी, लेकिन स्थानीय पुलिस के अलावा स्टेट क्राइम ब्रांच व एसटीएफ ने केस की जांच की, लेकिन आरोपी को राहत नहीं मिल सकी।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां पर उसकी मौजूदगी में आरोप तय किए गए। अब मामले में गवाही की प्रक्रिया शुरू होगी। केस के अंदर 35 के करीब गवाह हैं। साथ ही आरोपी के मामा केस में शिकायतकर्ता हैं।
एडवोकेट सुशील पांचाल, वकील पीड़ित पक्ष।