18 50वीं सब जूनियर–जूनियर नेशनल योगा चैंपियनशिप के फाइनलिस्ट हरियाणा के खिलाड़ी डॉ. जनक राज व अ
रोहतक। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित सब जूनियर और जूनियर नेशनल योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार को हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सब जूनियर आर्टिस्टिक सोलो (8 से 14 वर्ष) आयु वर्ग में अभिनव और मनीष ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। यह प्रतियोगिता 30 दिसंबर तक झारखंड में आयोजित की जाएगी।
हरियाणा स्टेट योग एसोसिएशन के मीडिया संयोजक डॉक्टर जनकराज ने बताया कि लड़कियों के आर्टिस्टिक सोलो इवेंट में आराध्या ने, जूनियर आयु वर्ग (14 से 18 वर्ष) आर्टिस्टिक सोलो में कर्मदीप कौर और आरजू, ट्रेडिशनल इवेंट में 10 से 12 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में अंकिता, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग लड़कियों में अवनी ने फाइनल में प्रवेश किया। हरियाणा सेक्रेटरी जनरल अरिंदम मित्रा, रवि बिधूड़ी, ललित कुमार और पवन शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।