फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अभय चौटाला बोले-पेंशन कटने के मामले में सरकार के झुकाया

विज्ञापन
31-इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला का 63 वां जन्मदिवस मनाते कार्यकर्ता। इनेलो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला का 63वां जन्मदिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 फरवरी को इनेलो पार्टी के सभी जिला मुख्यालयों पर बुजुर्गों की कटी पेंशन वापस दिलाने को विजय दिवस के रूप में मनाएगी। पार्टी ने सरकार को इस मामले में झुकने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बुजुर्गों की पेंशन काटे जाने के मामले को लेकर सैनी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चौधरी देवीलाल के दिए सम्मान से किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। वह खुद भी इस मामले पर आगे भी निगाह रखेंगे। अगर सरकार कोई गड़बड़ करती है तो इनेलो पार्टी सबक सीखाएगी।
इनेलो प्रदेश सचिव मंजीत कन्हेली की ओर से शनिवार को फार्म हाऊस पर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अभय सिंह चौटाला ने पहुंच कर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 63 किलो का केट काटा। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर कुलदीप, नवीन, संजू, विशाल, मास्टर जगत सिंह, राजेश हुड्डा, मोनू, अजय, महिपाल, प्रदीप व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें