फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पोस्टर मेकिंग में आरती प्रथम स्थान पर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें घड़ावठी के विद्यार्थियाें ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इनमें रोल प्ले, मॉडल बनाना व पोस्टर मेकिंग शामिल थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़ावठी की अंजलि व टीम ने रिसोर्स मैनेजमेंट में, अनु व टीम ने नेचुरल फार्मिंग में, रितिका व टीम ने वेस्ट मैनेजमेंट के रोल प्ले में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में 11वीं कक्षा की आरती ने प्रथम और रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें