फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रक्तदान शिविर में 50 विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्योगपति नवीन जैन मुख्य अतिथि रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य लोकेश बल्हारा ने विद्यार्थियों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जो जीवन बचाने में मदद करता है। इस रक्तदान शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद, यूथ रेड क्रॉस और नेशनल कैडेट कोर ने मिलकर किया। इस मौके पर सभी रक्तदाताओं को हेलमेट प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें