फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूली योग के ट्रेडिशनल में आरव सिंह, आर्टिस्टिक पेयर में आर्यन व लक्षित विजेता

Wed, 12 Aug 2026 05:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। स्कूली योग के ट्रेडिशनल में एमडीएन स्कूल के आरव सिंह व आर्टिस्टिक पेयर में एचडी पब्लिक स्कूल के आर्यन कुमार व लक्षित ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को छोटूराम स्टेडियम के जूडो हॉल में खंडस्तरीय बालक वर्ग अंडर-11 की योग प्रतियोगिता करवाई गई।
प्रतियोगिता के अंडर-11 बालक वर्ग में ट्रेडिशनल इवेंट में जीआरएम पब्लिक स्कूल के यश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक सिंगल में एमडीएन स्कूल के आरव सिंह ने प्रथम व आर्यन ग्लोबल स्कूल के सुप्रीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। डॉ. जनक राज ने बताया कि आर्यन ग्लोबल स्कूल के मानिक व कार्तिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिदमिक पेयर में जीआरएम पब्लिक स्कूल के यश व एमडीएन स्कूल के आरव सिंह की जोड़ी ने पहला और एचडी पब्लिक स्कूल के आर्यन कुमार व लक्षित की जोड़ी ने दूसरा स्थान पाया। खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और शानदार प्रदर्शन के साथ प्रतिभा दिखाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ी आगामी जिलास्तरीय अंडर-11 लड़कों की स्कूली योग प्रतियोगिता में रोहतक ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें