फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के प्रदेश प्रवक्ता की घरेलू नौकरानी नकदी व जेवरात ले गई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टुटेजा की घरेलू नौकरानी 30 हजार की नकदी व सोने के टॉप्स निकाल कर ले गई। छह माह बाद अब आर्य नगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डीएलएफ कालोनी निवासी लवलीन टुटेजा ने दी शिकायत में बताया कि 4 फरवरी 2022 को उसने नई दिल्ली स्थित रघुवीर नगर स्थित निजी सर्विस प्रोवाइडर के माध्यम से घर के रखरखाव के लिए एक नौकरानी रखी थी। इसके लिए 45 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करवाई गई। साथ ही एक साल का अनुबंध किया गया। 15 अप्रैल को दोपहर चार बजे जब घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था, तब घरेलू नौकरानी 6 ग्राम के टॉप्स व 30 हजार की नकदी चुराकर ले गई। जब उन्होंने कंपनी की मालिक रजनी व राजेंद्र से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनको शक है कि यह कंपनी मालिकों की मिलीभगत से वारदात अंजाम दी गई है। पुलिस ने अब 18 अगस्त को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें