फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंवल मुठभेड़ ...नशे की पूर्ति और मौजमस्ती का झांसा देकर नाबालिगों को गैंग में मिलाया

Fri, 22 Aug 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। नशे की पूर्ति औ मौजमस्ती का झांसा देकर दो नाबालिगों को आरोपियों ने लूटपाट करने वाले गैंग में शामिल किया था। अभिरक्षा में लिए गए 13 व 15 साल के नाबालिगों ने पूछताछ में पुलिस के सामने यह खुलासा किया। दोनों नाबालिगों का पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर अश्वनी ने बताया कि 20 अगस्त को गांव मुरादपुर टेकना के पास शराब ठेके से 15 हजार रुपये लूटे गए थे। एवीटी स्टाफ की टीम ने कलानौर के आंवल गांव के नजदीक मुठभेड़ के बाद दो युवकों सुनारिया निवासी सुमित व लाखनमाजरा निवासी सोमबीर को गिरफ्तार किया था।
गोली लगने से सुमित व सोमबीर घायल हो गए थे। दोनों को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। जांच के दौरान दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया था।
एवीटी स्टाफ की टीम ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह नशे के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए सुमित व सोमबीर की बात में आकर एक माह से उनके साथ मिलकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन

जेल में रहकर हथियार उपलब्ध करवा रहा है आरोपी शंकर
एवीटी स्टाफ के मुताबिक जांच में पता चला है कि शंकर नामक युवक जेल में बंद है। जेल में रहकर वह हथियारों की व्यवस्था करवाई है। अब पुलिस आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की तैयारी कर रही है।
एक महीने में दी ये वारदात अंजाम
23 जून को शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के सुनारिया गांव में एक मकान में घुसकर जान से मारने की धमकी दी थी।
5 जुलाई को शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के नामदेव चौक के पास आरोपियों ने बाइक लूटी थी।
15 जुलाई को सदर थाना क्षेत्र के मकान में लूट का प्रयास किया था। कुछ नहीं मिलने पर आरोपियों ने फायरिंग की थी
16 अगस्त को आईएमटी थाना क्षेत्र में लूट की।
17 अगस्त को बहुअकबरपुर थाना क्षेत्र में नकदी व मोबाइल फोन लूटा।
18 अगस्त को लाखनमाजरा थाना क्षेत्र के गिरावड़ में युवक से लूट की।
20 अगस्त को मुरादपुर टेकना में शराब ठेके पर लूट की।
नशे की पूर्ति के लिए सुमित व सोमबीर के साथ दो नाबालिग भी लूट की वारदात में शामिल रहे। उनको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। अश्विनी कुमार, एवीटी स्टाफ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें