फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 'मैंने अपनी बहन को जान से मार दिया, मुझे गिरफ्तार कर लो', भाई ने रोते हुए की कॉल; पढ़ें पूरा मामला

Tue, 25 Feb 2025 12:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

सोमवार को घर पर रितु और उनकी मां रेखा थी। शाम करीब 5 बजे रितु ने मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मां रेखा ने किसी तरह बेटे को कॉल करके रितु के बारे में बताया तो उसे और गुस्सा आ गया। उसने कुछ देर में कुल्हाड़ी तलाशी और उससे हमला करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवक - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिटी थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी में सोमवार शाम एक युवती ने अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हालांकि, इस दौरान मां तो बच गई और भाई के कुल्हाड़ी को छीनने के दौरान युवती के चेहरे पर जा लगी। इससे युवती की मौत हो गई। स्वयं युवती के भाई ने रोते हुए डायल-112 पर कॉल करके सूचना दी कि मैंने अपनी बहन को जान से मार दिया, मुझे गिरफ्तार कर लो। पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

संजय कॉलोनी में पंडित राकेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रेखा, उनकी बेटी रितु (29) और बेटा योगेश (25) रहते हैं। राकेश कुमार पूजा-अर्चना करते हैं तो योगेश शौरी मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता था। रितु ने बीए करने के बाद जेबीटी की और तीन साल पहले तक एक स्कूल में पढ़ाती थी, लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं हुईं कि वह मानसिक तनाव में आ गई और दिमागी रूप से असंतुलित हो गई। अक्सर किसी के साथ मारपीट करना, कपड़े उतार देना, किसी पर भी हमला कर देना यह रोजमर्रा की बातें थीं।

सोमवार को घर पर रितु और उनकी मां रेखा थी। शाम करीब 5 बजे रितु ने मां के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मां रेखा ने किसी तरह बेटे को कॉल करके रितु के बारे में बताया तो उसे और गुस्सा आ गया। उसने कुछ देर में कुल्हाड़ी तलाशी और उससे हमला करना शुरू कर दिया। बेटी से मां खुद को बचा ही रही थी कि योगेश आ गया। उसने मां को बचाने के लिए कुल्हाड़ी छीननी चाही तो वह रितु के चेहरे पर जा लगी। गंभीर चोट लगने से रितु की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद योगेश ने अपने मोबाइल से डायल-112 पर कॉल करके सूचना दी कि कुल्हाड़ी की चोट से उसकी बहन की मौत हो गई। इस पर डीएसपी रवि खुंडिया और सिटी थाना प्रभारी राजकुमार व एफएसएल प्रभारी सरोज दहिया मौके पर पहुंचीं और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं उसके भाई योगेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को स्वयं फोन करके सूचना दी थी कि मां को बचाने के चक्कर में कुल्हाड़ी से बहन की हत्या हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रवि खुंडिया, डीएसपी जिला मुख्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें