फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: युवक का रैनकपुरा के प्लॉट में मिला शव, नशे से मौत की आशंका

विज्ञापन
रोहतक के रैनकपुरा में शव मिलने के बाद घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व एफएसएल की टीम। स्रोत : सोशल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। जिले के गांव काहनी-साढ़े 7 गांव के युवक का सोमवार सुबह रैनकपुरा के खाली प्लाॅट में शव मिलने से सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला। आशंका है कि 29 वर्षीय राहुल नशे की हालत में मुंह के बल गिरा है।
पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, राहुल सात साल पहले परिवार सहित रोहतक आए थे। उनकी सात साल की बेटी व पांच व तीन साल के बेटे हैं। रविवार को परिवार में प्रोग्राम था। वहां से घर लौट रहे थे लेकिन घर नहीं लौटे। सुबह आठ बजे खाली प्लाॅट में मुंह के बल शव मिला।
विज्ञापन

सूचना पाकर सिटी थाने से एएसआई सोमबीर सिंह पहुंचे। साथ में एएसपी रवींद्र कुमार, डीएसपी राकेश मलिक व एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया ने भी पहुंचकर शव की जांच की। शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला।
विज्ञापन

दोपहर पोस्टमार्टम के लिए शव पीजीआई ले जाया गया लेकिन मौत के कारणों का खुलासा हो नहीं हो सका। ऐसे में विसरा जांच के लिए भेजा है। अब विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा कि राहुल की मौत की वजह क्या रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें