फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रेम विवाह करने वाले युवक ने बीपीएल फ्लैट में की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सनसिटी स्थित बीपीएल फ्लैट में किराये पर रहे सोनीपत के गांव बड़वासनी के रवि (32) ने शुक्रवार रात को फंदा लगा लिया। पत्नी ने जैसे ही देखा तो उन्हें नीचे उतारकर निजी अस्पताल ले गई जहां मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रवि पैसे के लेनदेन की वजह से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन

रोहतक पहुंचे बड़वासनी निवासी रणधीर सिंह ने बताया कि छह साल की उम्र से रवि रोहतक में अपने चाचा के पास रह रहा था।
पढ़ाई करने के बाद इंश्योरेंस का काम करने लगा। दो साल दुबई चला गया। वहां से आकर दो साल पहले यूपी की युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। अब पति व पत्नी बीपीएल फ्लैट में किराये पर रह रहे थे।
दोपहर में घर आने की बात कह रहा था बेटा, रात को पुत्रवधू का आया फोन : रणधीर ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर दो बजे उनकी बेटे रवि से बात हुई थी। कहा था कि मिलने के लिए कार लेकर आएगा। रात करीब दो बजे ही पुत्रवधू का फोन आया कि रवि फंदे से लटका हुआ है। उन्होंने बहू को कहा कि तुरंत उतारकर अस्पताल ले जाए, वे आ रहे हैं। वह गाड़ी से उन्हें निजी अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता का कहना है कि उनकी परिचित एक लड़की का पति दुबई गया हुआ है जहां उसकी मुलाकात रवि से हुई थी। उसने रवि के खाते में 60 हजार रुपये भेज दिए थे। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इसको लेकर वह परेशान था। शायद इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें