फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हेलमेट लगाकर मकान में घुसा युवक, 4.75 लाख की नकदी व गहने ले उड़ा

विज्ञापन
43...डीएलएफ कॉलोनी में हुई चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। स्रोत : कॉलोनीवासी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। डीएलएफ कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक हेलमेट लगाकर मकान में घुसा और ताले तोड़कर पौने पांच लाख की नकदी व छह तोले सोने के गहने चुराकर ले गगया। सीसीटीवी में एक युवक मकान में घुसते व निकलते दिख रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस वारदात को संदिग्ध मानकर चल रही है। अभी किसी तरह की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
मकान मालिक सोमनाथ ने बताया कि उनकी लेबर चौक पर चाय की दुकान है। अभी कॉलोनी में ही दूसरा मकान लिया था। सोमवार सुबह मकान का मुहूर्त था, इसलिए पुराने मकान पर ताला लगाकर चले गए। वापस आए तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

अलमारी से 4.75 लाख की नकदी, चार-पांच सोने की अंगूठी, सोने का हार व सोने के दो कड़े चोरी मिले। नजदीक के मकान की सीसीटीवी कैमरों को जांचा तो एक युवक सुबह करीब 10:30 बजे मकान में घुसते और 11 बजे बाहर आता दिख रहा है। उसने काले रंग का हेलमेट लगा रखा और बैग लिए हुए है। वारदात के बाद सब्जी विक्रेता के सामने ही घर से निकलकर स्कूटी पर सवार होकर भाग जाता है।

11 साल पहले भी चोरी का प्रयास किया था युवक ने, थप्पड़ मारकर छोड़ा
सोमनाथ ने बताया कि 11 साल पहले एक युवक किराये पर रहता था। जो अपने आपको हिसार का बताता था। आरोपी का पता याद नहीं है। फुटेज में वही युवक दिखाई दे रहा है। उसने उस समय युवक को थप्पड़ मारकर छोड़ दिया था। कहा था कि ऐसा काम दोबारा मत करना।
-
डायल 112 पर पुलिस को डीएलएफ कॉलोनी में चोरी होने की सूचना मिली। मैंने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान मालिक युवक का पता नहीं बता रहा और लिखित शिकायत भी नहीं दी है। ऐसे में वारदात संदिग्ध लग रही है। शिकायत मिलने पर ही एफआईआर दर्ज हो सकेगी।
विज्ञापन

- एसआई बिजेंद्र सिंह, प्रभारी थाना आर्य नगर

43...डीएलएफ कॉलोनी में हुई चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। स्रोत : कॉलोनीवासी

43...डीएलएफ कॉलोनी में हुई चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। स्रोत : कॉलोनीवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें