फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक टकराने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Sat, 20 Sep 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक में चाकू लगने से घायल झांसी निवासी युवक निजाम। स्रोत : पुलिस - फोटो : रोहतक में चाकू लगने से घायल झांसी निवासी युवक निजाम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर के हुडा पार्क के नजदीक शुक्रवार देर रात बाइक टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवकों ने चाऊमीन की रेहड़ी से चाकू उठाकर झांसी निवासी निजाम युवक के गले पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी । उत्तर प्रदेश के झांसी निवासी महिला नसीम ने बताया कि उनका बेटा निजाम अपने साथी अमन व साबिर के साथ झज्जर चुंगी स्थित हुडा पार्क के पास बर्गर खाने गया था।
इसी समय बाइक सवार चार युवकों ने उसकी खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। इसका विरोध करने पर युवकों से कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि उनमें से एक युवक ने चाऊमीन की रेहड़ी से चाकू उठाकर उसके गले पर वार कर दिया। इसमें बेटा बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खड़ी बाइक को टक्कर मारने को लेकर तीन-चार युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल युवक को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद युवक के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। - राकेश सैनी, प्रभारी, शिवाजी कॉलोनी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें