फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रूस भेजने के नाम पर युवक से 10 लाख ठगे, डेढ़ माह बंधक बनाया

Sat, 17 Jan 2026 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रूस भेजने के नाम पर मदीना के अंकुश से 10 लाख रुपये ठगने व म्यांमार में बंधक बनाकर शोषण करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उसे 1500 डॉलर प्रति माह वेतन देने के बहाने जाल में फंसाया। बाद में 4500 डॉलर देने पर घर भेजने की बात कही। चीन के लोगों के चंगुल में डेढ़ महीने रहा। म्यांमार सेना ने रेस्क्यू कर भारत में डिपोर्ट कर भेज दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अंकुश ने कहा है कि वह दुबई की एक ट्रेडिंग कंपनी में सेल्स व परचेज का काम करता था। नवंबर 2024 में उसकी इंस्टाग्राम पर भीम नाम के व्यक्ति से बात हुई। उसने खुद को कैथल का रहने वाला बताया। वह अब फ्रांस में है। उसे यूरोप जाने के लिए दिल्ली निवासी महावीर का नंबर दिया।
महावीर ने दिसंबर 2024 में फोन कर यूरोप जाने के लिए 10 लाख रुपये मांगे। उसके बताए खातों में रुपये ट्रांसफर करने पर रूस का टिकट व टूरिस्ट वीजा मिल गया। रिटर्न टिकट व होटल बुकिंग नहीं भेजी। महावीर ने कहा कि वह बैंकॉक के रास्ते यूरोप भेजेगा। इससे वहां का सस्ता निकट पड़ता है।
विज्ञापन

उसी ने 21 अगस्त को बैंकॉक का टिकट व होटल की बुकिंग भेजी। टिकट मिलने के बाद बैंकॉक पहुंचा। यहां तीन दिन एक होटल में रुका। थाईलैंड के दो युवक यहां से मुझे अपने साथ ले गए। म्यांमार नदी क्रॉस कराकर सीमा पर चीन के व्यक्ति के पास छोड़ दिया। उसने केके पार्क नाम की जगह पर चीन कंपनी में छोड़ दिया। यहां उससे 20 घंटे तक काम कराया गया।
यहां डेढ़ महीने तक उनके चंगुल में फंसा रहा। यहां भारत समेत अन्य देशों के करीब 250 लोग फंसे हैं। शुरू में उसे 1500 डॉलर प्रति माह वेतन देने की बात कही गई। बाद में उसी से घर भेजने के नाम पर 4500 डॉलर मांगे गए। म्यांमार की सेना ने वहां पहुंचकर लोगों को रेस्क्यू किया। सेना ने मुझे भारत में डिपोर्ट कर दिया।
साइबर थाना एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि अंकुश की शिकायत पर महावीर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने 10 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में की जांच व आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें