फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जमीन पर कब्जे को लेकर ब्राह्मणवास गांव में युवक से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गोहाना रोड स्थित ब्राह्मणवास गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर चार लोगों ने रात को एक युवक पर हमला कर दिया। इस संबंध में सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ब्राह्मणवास गांव निवासी अमित ने बताया कि 27 जनवरी को वह अपने मकान पर जा रहा था। गांव के युवक संजय, उसके बेटे अभिषेक व कुनाल ने रास्ता रोककर धमकी दी कि जमीन खाली कर दे नहीं तो पक्का इलाज कर देंगे।
डर के मारे वह घर चला गया। उसी रात करीब साढ़े 12 बजे से पौने 12 बजे के बीच उसे तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी। उसने उठकर देखा तो मकान के पिछले हिस्से में करीब 10 से 12 घुसे हुए थे।
विज्ञापन

उसने ललकारा तो तोड़फोड़ करने लगे। कांटेदार तारों को उखाड़ दिया। साथ ही संजय व अन्य ने उसके ऊपर ईंटों से हमला कर दिया। उसने घर के अंदर जाकर जान बचाई और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की। आरोपी धमकी देकर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें