महम। शुगर मिल की तरफ से भैणी महाराजपुर की तरफ ब्रेकर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में सैमाण गांव के युवक की रवींद्र की मौत हो गई। वह अपनी बहन बंटी के पास मदीना गांव में कई साल से रह रहा था। इस संबंध में महम थाने में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में सैमाण गांव निवासी अरविंद उर्फ विनय ने बताया कि उसका बड़ा भाई 29 वर्षीय रवींद्र प्राइवेट नौकरी करता था, साथ ही मदीना गांव में बहन बंटी के पास कई साल से रहता था। सूचना मिली कि रवींद्र का भैंणी महाराजपुर गांव के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रवींद्र को टक्कर मार दी। वह अपने ताऊ के बेटे हरदीप के साथ महम के सरकारी अस्पताल में पहुंचे। रवींद्र के मुंह, सिर व मत्थे पर चोट लगी थी, इसके कारण उसकी मौत हो गई।