फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क हादसे में युवक की जान गई

Wed, 27 Aug 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। कुलताजपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में ढोसी निवासी सुभाष ने बताया कि उनका बेटा सरजीत नारनौल में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। 25 अगस्त की रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली कि सरजीत सड़क हादसे में घायल हो गया है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो बेटा गंभीर रूप से घायल था। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें