नारनौल। मंडी अटेली पावर हाउस के पीछे धनौंदा गांव की सीमा में काॅलोनी के रास्ते के विवाद के समाधान के लिए मंगलवार को एसडीएम अनिरुद्ध यादव ने अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सीताराम यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष यतेंद्र राव समेत नागरिकों ने अपना पक्ष रखा। यह मामला जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में रखा गया है। एसडीएम को पूर्व विधायक सीताराम ने नक्शे के साथ मौके पर जानकारी दी।