36-रोहतक के कलानौर के खेरड़ी मोड़ पर महिला का शव मिलने के बाद जांच करतीं एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सर
- फोटो : samvad
रोहतक। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को सूचना मिली कि नए बस स्टैंड के पीछे स्थित ब्लैक डायमंड होटल में झज्जर जिले के गांव खुड्डन निवासी राजेश (40) की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि राजेश बुधवार को दोस्त सुशांत व धर्मेंद्र के साथ होटल में आया। तीनों ने एक कमरा बुक कराया था। रात को तीनों होटल में ठहरे थे। सुबह सुशांत व धर्मेंद्र तो उठ गए लेकिन राजेश अचेत हालत में मिला था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस को कमरे से फ्लेवर भी मिला है। ऐसे में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका है। थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई। विसरा रिपोर्ट से पता लग सकेगा कि कौन सा नशा किया था।