फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेयरी मोहल्ले में नशे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। शहर के डेयरी मोहल्ले में नशे का इंजेक्शन लगाने से अतुल (27) की मंगलवार को मौत हो गई। फिजियोथेरेपी का कोर्स कर चुका अतुल वर्तमान में प्राइवेट नौकरी करता था। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। विसरा जांच रिपोर्ट के बाद मौत के पुख्ता कारणों का पता लग सकेगा।जांच अधिकारी एसआई नवनीत लोहचब ने बताया कि डेयरी मोहल्ला निवासी भारत भूषण लकड़ी का कारोबार करते हैं। उनके बेटे अतुल को तबीयत बिगड़ने के कारण मंगलवार सुबह 10 बजे पीजीआई ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस पीजीआई पहुंची और शव को लेकर भाई साहिल के बयान दर्ज किए।
साहिल ने पुलिस को बताया कि अतुल ने पहले फिजियोथेरेपी का कोर्स किया था। कुछ समय से नशा करने लगा था। इंजेक्शन तक लगाने लगा था। सोमवार शाम को खाना खाकर सो गया था। सुबह देखा तो मुंह से खून निकला मिला। करीब 10 बजे पीजीआई में दाखिल कराया जहां दोपहर को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
डेयरी मोहल्ला निवासी अतुल की नशे का इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। विसरा जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा कि कौन सा लिया गया है।
- एसआई सुशील कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें