फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रेलवे एलिवेटेड ट्रैक पर गरीब रथ से कटकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर बजरंग भवन के पास एलिवेटेड ट्रैक पर चंडीगढ़ से अजमेर जा रही गरीब रथ ट्रेन से कटकर युवक ने जान दे दी। मृतक की पहचान चिन्नोट कॉलोनी निवासी मनीष (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक शनिवार रात करीब डेढ़ बजे गरीब रथ के चालक ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी कि एलिवेटेड ट्रैक के ऊपर बजरंग भवन के पास एक युवक ट्रेन के नीचे आया है। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को डेड हाउस पहुंचाया। रविवार को दिन में मृतक की पहचान चिन्नोट कॉलोनी निवासी मनीष के रूप में हुई।
परिजनों ने जीआरपी को बताया कि मनीष बाइक मिस्त्री का काम करता था। शनिवार शाम को घर आया। उसके बाद पता नहीं कब एलिवेटेड ट्रैक पर गया।
एलिवेटेड ट्रैक पर चढ़ना गैर कानूनी, आत्महत्या मानकर की कार्रवाई
नियमों के तहत एलिवेटेड ट्रैक के ऊपर चढ़ना गैर कानूनी है। यह भी नहीं कहा जा सकता कि वह ट्रैक पार कर रहा था। सवाल उठता है कि इतनी ऊंचाई पर किस लिए चढ़ा। मनीष की मौत को आत्महत्या मानकर कार्रवाई की गई है। -एएसआई सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें