फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आगरा से जींद होकर जम्मू तक चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नवंबर में यात्रियों को आगरा से जींद होकर शहीद कैप्टन तुषार महाराज टर्मिनल तक सफर करने के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन नंबर 01903 एक नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार पांच फेरे लगाएगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 01904 दो नवंबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार पांच फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन नंबर 01903 रात आठ बजे आगरा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाराज टर्मिनल पहुंचेगी। इसके मार्ग में वृंदावन, कोसी कलां, पलवल, दिल्ली, सफदरजंग, रोहतक, जींद, जाखल, धुरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट और जम्मू तवी जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल बताए गए हैं। जींद जंक्शन पर ठहराव होने से जिले के यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकता है। इस ट्रेन के संचालन से यात्रियों को आगरा, वृंदावन, दिल्ली और जम्मू जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त रेल विकल्प मिलने की संभावना है। आगरा में ताजमहल और वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े मंदिर श्रद्धालुओं और पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण हैं। वहीं, दिल्ली में ऐतिहासिक स्मारकों और अन्य पर्यटन स्थलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। जम्मू की ओर जाने वाले यात्रियों को भी रेल संपर्क के माध्यम से आगे की यात्रा की योजना बनाने में सुविधा मिल सकती है। इसके अलावा, पंजाब की ओर सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन उपयोगी साबित हो सकती है।

वर्जन
आगरा से जींद होकर शहीद कैप्टन तुषार महाराज टर्मिनल तक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने के संबंध में अभी तक रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक पत्र नहीं आया है। यदि इस संबंध में कोई निर्देश प्राप्त होता है तो यात्रियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसमेर कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें