फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू के छात्रावास में शराब पीने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू के छात्रावास में शराब पीने का मामला सामने आया है। कैंपस में यह मुद्दा शुक्रवार को गर्माया रहा। सोशल मीडिया पर इस बारे में वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ खाना बनाने वाले कर्मचारी शराब पीते नजर आ रहे हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

वायरल वीडियो देखने वालों का कहना है कि यह एमडीयू के लड़कियों के हॉस्टल का है। इसमें 4 से 5 कर्मचारी शराब पीते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो एमडीयू का है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए शुक्रवार देर शाम खुद चीफ वार्डन प्रो. सपना गर्ग छात्रावास में पहुंचीं। यहां छानबीन के बाद भी वीडियो की पुष्टि नहीं हुई। चीफ वार्डन ने कहा कि अगर वीडियाे एमडीयू का मिलता है तो दोषियों पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें