11-सेक्टर एक स्थित जैन गजरथ मंदिर में दूसरे दिन पर उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत : मंडल
रोहतक। सेक्टर-1 स्थित श्री 1008 भगवान पार्श्वनाथ दिगंबर जैन गजरथ मंदिर के 11वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय समवशरण महामंडल विधान के दूसरे दिन सोमवार को भक्ति और श्रद्धा का अनुपम दृश्य देखने के लिए मिला। सुबह 7 बजे भगवान का अभिषेक समाजसेवी उद्योगपति सिद्धार्थ जैन व पंकज जैन परिवार ने संपन्न करवाई। इसके बाद बाल ब्रह्मचारी नितिन, पंडित अनिल व पंडित देवेंद्र के सान्निध्य में पूजा-अर्चना हुई। कार्यक्रम समाजसेवी उद्योगपति विजय जैन व राजेश जैन की अध्यक्षता में संपन्न हो रहे हैं। संवाद