फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझाने में बच्चों के लिए मददगार होगी अनूठी पहल

विज्ञापन
27-डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन
रोहतक। अमर उजाला की ओर से शुरू की गई शिक्षक सम्मान-2026 की अनूठी पहल के तहत अपने प्रिय शिक्षक का चुनाव कर विद्यार्थी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नजदीक से जान सकेंगे। यह पहल बच्चों व शिक्षकों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। ये बातें राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों के प्राचार्य व प्रतिनिधियों ने आईएमटी स्थित अमर उजाला के कार्यालय पर संवाद के दाैरान कहीं।
विज्ञापन

प्राचार्यों ने कहा कि बच्चे मताधिकार की आयु से पहले ही निर्वाचन प्रक्रिया को सीख सकेंगे। साथ ही शिक्षक भी बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे। इससे छात्र-शिक्षकों के संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान होगी।


फोटो : 27

लोकतांत्रिक तरीके से प्रिय शिक्षक चुनने से बच्चों को चुनावी प्रक्रिया का व्यावहारिक ज्ञान होगा। अमर उजाला की यह पहल बच्चों व शिक्षकों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन

- डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर।


फोटो :28

इस पहल से शिक्षक बच्चों के लिए और बेहतर करने की ओर बढ़ेंगे। इससे बच्चों का फायदा होगा। साथ ही, शिक्षक और बच्चों के बीच संबंध मजबूत होंगे।
- तन्वी पठानिया, प्राचार्य, पठानिया पब्लिक स्कूल, रोहतक।


फोटो : 29

प्रिय शिक्षक को चुनने के लिए उनके लिए वोट करना वास्तव में बच्चों को सिखाने का अच्छा कदम है। यह शिक्षकों का सम्मान नहीं बल्कि बेहतर करके दिखाने का मंच है।
- प्रोमिला, प्रवक्ता, अंग्रेजी, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन।

-
फोटो : 30

पारदर्शी तरीके से अपने प्रिय शिक्षक को चुनेंगे तो बच्चों के लिए यह एक अनूठा प्रयास रहेगा। इससे बच्चे चुनाव प्रक्रिया की गंभीरता को समझेंगे।
- मानिका, प्रवक्ता, बायोलॉजी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हिसार रोड।

-
फोटो : 31

गुरु और शिक्षक के अच्छे संबंधों को बरकरार रखना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। अमर उजाला का यह मंच बच्चों व शिक्षकों के लिए वास्तव में लाभकारी और सीखने योग्य होगा।
- अरुणा नांदल, मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी रोड।


फोटो : 32

शिक्षक सम्मान-2026 की प्रक्रिया से शिक्षक तो अच्छा करेंगे ही विद्यार्थी भी अपने शिक्षक के प्रति संवेदनशील होंगे। वे शिक्षक के प्रति प्रेम व स्नेह रखेंगे।
- अनीता राठी, प्राचार्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधी कैंप।


फोटो : 33

शिक्षकों के सम्मान में एक साथ विद्यार्थियों को सूत्र में बांधना बहुत बड़ा व अच्छा कदम है। पारदर्शी तरीके से जब विद्यार्थी अपने पसंदीदा शिक्षक का चुनाव करेंगे तो उससे दूसरे शिक्षकों में भी उत्साह बढ़ेगा।
- अरुणा तनेजा, प्राचार्य, मॉडल स्कूल आंबेडकर चौक।



इनसेट 1
जूनियर-सीनियर विंग से छह-छह शिक्षक करेंगे नामांकन

प्रत्येक स्कूल से दो वर्ग में नामांकन किया जाएगा। इसमें जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8 तक) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12 तक) से छह-छह शिक्षक नामांकन करेंगे। दोनों वर्गों में अलग-अलग मतदान होगा। दोनों वर्गों में मिलाकर जिस शिक्षक को सबसे ज्यादा बच्चे पसंद करेंगे, उसे ही सबसे पसंदीदा माना जाएगा। इस तरह प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक चयनित होगा। चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
-

ऐसा होगा पंजीकरण
फोटो :

शिक्षक सम्मान 2026 के लिए स्कूलों का पंजीकरण शुरू कर दिया गया। इसके लिए इस खबर के साथ दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य को विवरण दर्ज करना है। स्कूलों के पंजीकरण के बाद शिक्षक नामांकन करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अमर उजाला की टीम स्कूल में जाकर मतदान संपन्न कराएगी। नामांकन करने वाले शिक्षकों में से ही बच्चे अपना सबसे पसंदीदा शिक्षक चुनेंगे। इस सारी प्रक्रिया से बच्चे लोकतंत्र के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। उनमें जिम्मेदारी, निर्णय लेने की क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों की समझ विकसित होगी।




इनसेट 3

लोकतात्रिक प्रक्रिया को समझने का अच्छा अवसर : जिला शिक्षा अधिकारी
फोटो : 37
जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने कहा कि शिक्षकों व बच्चों के लिए यह अच्छा अवसर होगा कि सभी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अच्छे से समझेंगे। इससे बच्चे प्रेरित होंगे कि हम अच्छे शिक्षक या उम्मीदवार को चुनें। वहीं, अनेक शिक्षक बेहतर कार्य कर रहे हैं। इनकी कार्यप्रणाली को अपनाकर अन्य शिक्षक भी आगे बढ़ेंगे। इस कदम से सुधार करने की गुंजाइश भी रहेगी। यह पहल बच्चों व शिक्षकों में सकारात्मक बदलाव लाएगी। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है।

27-डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर।- फोटो : Social Media

27-डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर।- फोटो : Social Media

27-डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर।- फोटो : Social Media

27-डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर।- फोटो : Social Media

27-डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर।- फोटो : Social Media

27-डॉ. विद्या देवी, प्रवक्ता, राजनीतिक विज्ञान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहुअकबरपुर।- फोटो : Social Media

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें