फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

Tue, 04 Jun 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सोमवार को सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी के तत्वावधान में रियल टाइम पॉलीमरेज चेन रिएक्शन 2 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कार्यशाला का उद्घाटन किया। कुलपति ने कहा आरटी-पीसीआर की चिकित्सीय निदान में महत्वपूर्ण भूमिका है। कोविड महामारी में इस प्रौद्योगिकी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। सीबीटी की निदेशिका डाॅ. रीतू गिल ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कार्यशाला की पृष्ठभूमि प्रस्तुत कर आरटी-पीसीआर के महत्व के बारे में बताया। जीव विज्ञान संकाय की डीन प्रो. राजेश धनखड़ ने उद्घाटन सत्र में संबोधन किया। कार्यशाला में बतौर विशेषज्ञ डॉ. गोविंद व्यास, डाॅ. गगन चूड़ामणि और डाॅ. संदीप शर्मा ने आरटी-पीसीआर संबंधित तकनीकी व्याख्यान के साथ हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया। जेनेटिक्स बायोटेक एशिया की ओर से कार्यशाला को तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। इस मौके पर सीबीटी के प्राध्यापकगण, शोधार्थी और विद्यार्थी समेत अन्य विभागों के प्राध्यापक कार्यशाला में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें