फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिहार चुनाव के लिए जा रही शराब से भरा ट्रक पकड़ा

Sat, 08 Nov 2025 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
66...सांपला में पकड़ा शराब से भरा ट्रक व उतारी गई पेटियां । स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सांपला। बिहार चुनाव में खपाने के लिए शराब लेकर जा रहे ट्रक को एंटी नारकोटिक्स सेल ने पकड़ लिया है। ट्रक में शराब की पेटियों को छुपाने के लिए उसके पिछले हिस्से में फूस की बोरियां लगा रखी थीं। टीम ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की अल सुबह टीम को शराब की तस्करी की सूचना मिल। अधिकारी ने इसके लिए एक टीम गठित की। टीम ने सोनीपत-झज्जर नेशनल हाईवे नंबर 344 नयाबास गांव के पास बताए गए नंबर के ट्रक की निगरानी शुरू कर दी। ट्रक के वहां से गुजरने पर रोककर पीछे लगाए गए कट्टे को हटवा कर देखा तो उनके पीछे अंग्रेजी शराब की पेटियां रखी थीं।। बताया जा रहा है कि यह गिरोह हरियाणा और पंजाब से अंग्रेजी शराब बिहार में सप्लाई करने जा रहे थे। ट्रक मध्य प्रदेश के नंबर का है। चालक ने पूछताछ में बताया कि शराब बिहार पहुंचानी थी। टीम अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें