फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: तहसील पर रोड पर सड़क धंसने से फंसी ट्रॉली, ढाई घंटे बाद निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तहसील रोड पर सड़क धंसने से रविवार को बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रोड़ियों से भरी ट्रॉली रविवार को सड़क धंसने से गड्ढे में फंस गई। ट्रैक्टर चालक ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद ट्राली को गड्ढे से निकाला। इस दौरान ग्रीन रोड से आवागमन करने वाले वाहन चालकों को डायवर्ट होकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

सोम मंदिर के सामने दोपहर 2 बजे रोड़ियों से भरी ट्राॅली सीवर के मैनहाेल के निकट सड़क धंसने से गड्ढे में फंस गई। ट्रैक्टर चालक पवन ने बताया कि आर्य नगर की ओर ग्रीन रोड पर रोड़ियां डालने के लिए जा रहा था। तहसील रोड से ग्रीन रोड की ओर मुड़ते समय अचानक सड़क धंस गई और ट्राली गड्ढे में फंस गई। इसे निकालने के लिए जेसीबी को बुलाया। करीब ढाई घंटे बाद ट्राॅली को बाहर निकाला गया। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ने कहा कि इस मामले की हमें जानकारी नहीं है। तहसील के पास नगर निगम की सड़क नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें