नारनौल। 21 नवंबर की रात 152डी हाईवे से थोड़ा आगे सर्विस रोड पर ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार एक भाई की मौत हो गई। वहीं दो भाइयों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुराना रेलवे रोड नारनौल निवासी नंदू ने एफआईआर में बताया कि 21 नवंबर की रात 11 बजे वह उसके दो भाइयों दीपक व नरेश के साथ टेंपो से लहरोदा व बडकोदा से शादी का काम करके घर लौट रहे थे।
जब वह हाईवे से थोड़ा आगे सर्विस रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे उनका टेंपो पलट गया। वहीं उसका भाई दीपक टेंपो के नीचे दब गया और ट्रक चालक मौके से भाग गया।
उसने व उसके भाई नरेश ने बडे़ भाई दीपक को टेंपो के नीचे से निकाला और 112 पर सूचना दी। इसके बाद वह और नरेश अपने भाई को नारनौल के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
वहीं उसके बडे़ भाई दीपक के ज्यादा चोट लगने से हायर सेंटर रेफर कर दिया। जब वह दीपक को जयपुर लेकर जा रहे थे तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।