फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: टैंकर ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को कुचला, माैत

विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी के सामने फुटपाथ पर चढ़ा कैंटर व जांच करते पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशी - फोटो : पुरानी सब्जी मंडी के सामने फुटपाथ पर चढ़ा कैंटर व जांच करते पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पुरानी सब्जी मंडी के सामने सिविल रोड पर वीरवार रात 12 बजे टैंकर ने फुटपाथ पर सो रहे युवक को कुचल दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना मिली कि हिसार बाईपास चौक की तरफ से आयशर टैंकर आ रहा था। पुरानी सब्जी मंडी के सामने संतुलन बिगड़ने से फुटपाथ पर चढ़ गया। फुटपाथ पर 40 वर्षीय युवक सो रहा था। युवक की टायर के नीचे आने से मौत हाे गई।
विज्ञापन

टैंकर खंभे से टकराकर बंद हो गया और चालक भाग गया। शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया। अब पुलिस कैंटर के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। शुक्रवार को शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें