फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक जिला परिषद कार्यालय में दूसरे दिन भी मारपीट, नकाबपोश युवकों ने वाइस चेयरमैन को लात-घूंसों से धुना

विज्ञापन
34-रोहतक जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के कार्यालय में घुसकर मारपीट करते युवक। स्रोत : - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
एडीसी की शिकायत पर आर्य नगर थाने में सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज
रोहतक। रोहतक जिला परिषद राजनीति का अखाड़ा बन गई है। शुक्रवार को दूसरे दिन अपने कार्यालय में बैठे वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा को कुछ नकाबपोश युवकों ने लात-घूंसों से धुन डाला। मारपीट के बाद सभी हमलावर मौके से भाग निकले।
वहीं, हमलावरों से वाइस चेयरमैन को छुड़ाने आए वार्ड नंबर दो की पार्षद पूजा रानी के प्रतिनिधि संदीप ने अनिल हुड्डा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की आर्य नगर थाने में शिकायत लिखाई है।
विज्ञापन




इधर, एडीसी नरेंद्र कुमार की शिकायत पर जिला परिषद में हुए हंगामे में आर्य नगर थाने में सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज कराई है। यही नहीं, वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के खिलाफ कुछ और शिकायतें भी आर्य नगर थाने में दी गई हैं।

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे इनेलो के राष्ट्रीय सचिव एवं वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा विकास भवन स्थित कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश युवक आए और उन्हें बुरी तरह लात-घूसों से पीटा। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में वाइस चेयरमैन ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।



पार्षद प्रतिनिधि संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को वह किसी काम से जिला विकास भवन गए थे। यहां कमरा नंबर आठ में चाय पीते समय तेज आवाज आई। कुछ लोग वाइस चेयरमैन के साथ झगड़ रहे थे। यह देखकर उन्होंने बीच-बचाव कराया।

संदीप का कहना है कि झगड़ा खत्म होते ही वाइस चेयरमैन मेरे साथ झगड़ा करने लगा। उसका भाई घुसकानी का सरपंच विकास हुड्डा भी मुझे मारने दौड़ पड़ा। मेरा इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है फिर भी मुझे जान से मारने की धमकी दी। मेरे साथ कोई मारपीट होटी है तो इसमें वाइस चेयरमैन व उसका भाई विकास जिम्मेदार होंगे। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। आर्य नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।



वर्जन



जिला परिषद की बैठक में हुए हंगामे के मामले में एडीसी की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने की एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो देखकर आरोपियों का पता लगाया जाएगा। वाइस चेयरमैन के खिलाफ शिकायत मिली है। वाइस चेयरमैन की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है।

- विजेंद्र, आर्य नगर थाना प्रभारी



वर्जन



मैं अपने कार्यालय में बैठा था। यहां कुछ युवक नकाब लगाकर आए और मेरे साथ मारपीट की हरकत कर चले गए। मैंने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है। इन्होंने ही मेरे खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन


- अनिल हुड्डा, वाइस चेयरमैन, जिला परिषद



जिला परिषद कार्यालय में झगड़ा अशोभनीय



जिला परिषद की बैठक के बाद शुक्रवार को भी जिला परिषद कार्यालय में झगड़ा हुआ। यह गलत है। जन प्रतिनिधियों के लिए यह अशोभनीय है। चुने हुए प्रतिनिधियों को जनहित में कार्य करने चाहिए। यहां महिला पार्षद भी हैं। ऐसे में सुरक्षा का सवाल खड़ा होता है, इसीलिए एडीसी ने एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया को परिषद के हंगामे की शिकायत देकर जांच की मांग की है।

- मंजू हुड्डा, चेयरपर्सन, जिला परिषद

34-रोहतक जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा के कार्यालय में घुसकर मारपीट करते युवक। स्रोत :- फोटो : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें