फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर हैफेड़ के रिटायर्ड अधिकारी से 3.65 लाख ठगे

Tue, 30 Jun 2026 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठगों ने विशाल नगर निवासी व हैफेड के सेवानिवृत्त अधिकारी राजबीर सिंह से रियल एस्टेट में निवेश के नाम पर 3.65 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर और विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर ठगी को अंजाम दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को उन्होंने फेसबुक पर रियल एस्टेट कंपनी का लोगो लगा एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन पर दिए गए लिंक को खोलकर उन्होंने अपनी व्यक्तिगत जानकारी भर दी। अगले दिन उनके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई।
कॉल करने वाले व्यक्ति ने रियल एस्टेट में निवेश पर अच्छा मुनाफा मिलने का झांसा दिया। उसकी बातों पर विश्वास कर राजबीर सिंह ने 24 जून को बताए गए बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 3.65 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

राशि भेजने के कुछ देर बाद उन्होंने कॉल कर भुगतान की पुष्टि करनी चाही। इस पर दोबारा व्हाट्सएप कॉल आई और उन्हें बताया गया कि पैसे मिल गए हैं तथा जल्द ही अच्छा मुनाफा दिया जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया।
संदेह होने पर राजबीर सिंह ने जांच की तो पता चला कि फेसबुक आईडी फर्जी थी और कॉल करने वाला मोबाइल नंबर विदेशी था। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी बाबूराम ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें