फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मृत मिले 29 कुत्तों के मामले में कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 21 Jan 2026 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जेल रोड पर मृत मिले 29 कुत्तों के मामले में जांच रिपोर्ट अब वीरवार को निगम आयुक्त को सौंपी जाएगी। जांच टीम के प्रभारी एवं एसडीएम आशीष कुमार ने बताया कि पशु पालन विभाग के नए उप निदेशक से इस मामले में फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट की मांग की गई है जो अभी नहीं मिली है। बुधवार को रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में वीरवार को उसके अनुसार जांच रिपोर्ट तैयार कर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद शर्मा को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

13 जनवरी को जेल रोड पर 29 कुत्ते मृत मिले थे। इसके बाद निगम निगम व पुलिस ने मौका मुआयना किया था। शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने इस संबंध में पशु प्रेमी अरविंद वर्मा की शिकायत पर नैन फाउंडेशन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें