फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 30 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर होगा कार्यक्रम आयोजित

Tue, 27 May 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25सीटीके40...पहरावर में भगवान परशुराम जयंती के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सहकारिता मंत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राज्य सरकार की संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना के तहत 30 मई को गांव पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों को निर्देश देते हुए डॉ. अरविंद शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे, जबकि अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली करेंगे।
विज्ञापन

कहा कि कार्यक्रम में केंद्र के अलावा विभिन्न राज्यों के मंत्री व बड़े नेता भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15.5 एकड़ जमीन विद्या प्रचारिणी सभा को दी है। अरविंद शर्मा ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा का हरियाणा में गौरव का सम्मान है। संस्था के प्रदेश भर में 80 हजार से अधिक सदस्य हैं।
विज्ञापन

निगम के आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा को कार्यक्रम की तैयारी के बारे में जानकारी दी। निगम के आयुक्त एवं भगवान परशुराम समारोह के नोडल अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने इससे पहले लघु सचिवालय के सभागार में तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें