रोहतक। दिवाली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पर्यावरण प्रहरी अभियान टीम और बुनियाद शिक्षा निकेतन भालौठ ने शुक्रवार को गांव में प्रभात फेरी निकाली। विद्यार्थियों ने प्रदूषण रहित दिवाली मनाने के नारों की पट्टिकाएं हाथों में लीं।
उन्होंने पूरे गांव में घूमकर लोगों को प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों और स्टाफ ने हवा को जहरीला होने से बचाने में सहयोग मांगा। प्रभात फेरी से पहले कैप्टन जगबीर मलिक ने विद्यार्थियों को संबोधित कर शिक्षा का महत्व बताया।
कहा, इससे योग्यता और पद मिलता है। मलिक ने विद्यार्थियों को अनुशासित और संस्कारी बनकर शिक्षा पर ध्यान देने को कहा। प्रभात फेरी में विद्यालय की निदेशक प्रोमिल चौधरी, समाजसेवक राजवीर मलिक, राजबाला, पूजा, प्रीति, निर्मला, मोनिका, जाह्नवी, सचिन और बलवान सिंह सहित स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।