फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आंधी में कॉलेज की बस पर गिरा खंभा, बिजली न होने से हादसा बचा

Sun, 01 Jun 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31सांपला01...आंधी में गिरे बिजली के पोल। संवाद
विज्ञापन
रोहतक/सांपला। गढ़ी सांपला में एक निजी कॉलेज की बस पर शनिवार को बिजली का खंभा टूट कर गिर गया। बस में विद्यार्थी सवार थे। छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों को लेकर बस बहादुरगढ़ की तरफ जा रही थी। गनीमत रही कि इस दौरान बिजली गुल थी। बड़ा हादसा होने से बच गया। सभी विद्यार्थी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नौतपा में सुबह से ही धूप खिली रही। दोपहर बाद बादल गए। शाम को मौसम बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई। इससे मौसम सुहावना हुआ और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई गांवों में बिजली गुल हो गई। यह करीब दो घंटे बाद सुचारु हुई। जिले में अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा।
मौसम विभाग के अनुसार 3 जून तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी और उमस दोनों से राहत मिलेगी। खेती के लिए यह बारिश लाभकारी साबित हो सकती है।
विज्ञापन


एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि दो जून तक हवा में बदलाव रहेगा। उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से दो जून के बाद मौसम में बदलाव संभावित है।

आंधी में गिर गए 12 खंभे
सांपला में आंधी रुकते ही निगम की टीम लाइनों पर निकली तो करीब 12 स्थान पर खंभे टूटने का पता चला। कर्मचारी देर रात तक लाइन ठीक करते रहे। रोहद बिजली लाइन पेड़ गिरने टूट गई। इसके अलावा भी कई स्थानों पर खंभे टूटने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

निगम के एसडीओ जोगिंदर सिंह मोर ने बताया कि 12-13 पोल टूटने की वजह से बिजली बाधित रही। कुछ लाइन चालू कर दी गई है। कुछ पर काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें