रोहतक। शहीद समुद्र सिंह हुड्डा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी में सोमवार को मेरे सपनों का भारत विषय पर रंगोली व चित्रकला प्रदर्शनी हुई। ब्लॉक समिति अध्यक्ष खुशीराम हुड्डा मुख्य अतिथि थे। सभी छात्रों, अतिथियों और विद्यालय के सदस्यों ने नशामुक्त भारत की शपथ ली। खुशीराम हुड्डा ने छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद