32-एमडीयू में बंद कोर्स की फीस वापसी को डीन प्रो रणदीप राणा को ज्ञापन सौंपते एसएफआई के जिला सचि
रोहतक। एमडीयू में इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कोर्स बंद होने पर एसएफआई ने छात्रों की फीस वापसी की मांग की। डीन रणदीप राणा को ज्ञापन सौंपा गया। एसएफआई जिला सचिव अमित पिलाना ने बताया कि शिक्षकों की कमी व विद्यार्थी न होने से कोर्स बंद हुआ। पिलाना ने छात्रों की गलती न मानते हुए पूरी फीस वापसी मांगी। रणदीप राणा ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद