फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर को जाम से राहत देने की योजना नाकाम

Tue, 30 Sep 2025 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
06 अमित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की योजना नाकाम साबित हो रही है। रेलवे रोड, किला रोड व सोनीपत रोड, झज्जर चुंगी, पुराना बस अड्डा रोड पर जाम की समस्या बनी हुई है। यहां रोजाना जाम लगने के कारण आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
शहर की सड़कों पर जाम के कारण परिवहन व्यवस्था चरमराई हुई है। लोगों को मिनटों की दूरी तय करने में आधा घंटे का समय लगा रहा है। इस वजह से सुबह लोगों को कार्यालय जाने व दोपहर को वापस लौटते समय काफी परेशानी उठाती पड़ती है। लोगों को 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। सोमवार सुबह 12 बजे सोनीपत रोड पर जाम लगने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लगा गई। बाद में यातायात पुलिस ने जाम खुलवाकर व्यवस्था दुरुस्त की।
विज्ञापन

किला रोड पर भी ई-रिक्शा व ऑटो खड़े होने की वजह से जाम की समस्या बन गई। यहां 20 मिनट तक वाहन फंसे रहे। पुलिस कर्मियों ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण उनका प्रयास नाकाफी रहा।
विज्ञापन



सोनीपत रोड पर जाम मिलने की वजह से ऑफिस जाने के लिए करीब 20 मिनट लेट हो गया। यहां अक्सर सुबह के समय जाम मिलता है।-मुकेश, कच्चा चमारिया रोड।

किला रोड बाजार में खरीदारी करने के लिए आया था। यहां जाम मिलने की वजह से आधा घंटे कार लेकर जाम में फंसा रहा। - अमित, ऑफिसर कॉलोनी सेक्टर-14

यातायात पुलिस लगातार शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए काम कर रही है। जल्द ही शहर में लगने वाले जाम से निजात दिलाने का प्रयास जारी है। - जसबीर, यातायात थाना प्रभारी पश्चिम।

06 अमित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें