48...हिसार आउटर बाईपास पर गांव पहरावर के निकट कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
रोहतक। रविवार सुबह कोहरे के बीच आउटर हिसार बाईपास पर पहरावर गांव के नजदीक दो ट्रक व एक पिकअप आपस में टकरा गए। पिकअप चालक यूपी के बागपत निवासी सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। क्रेन की मदद से शव को एक घंटे बाद वाहन से निकाला जा सका।
यूपी के बागपत जिले के गांव खासपुर निवासी सतपाल पिकअप चलाथे थे। रविवार को हिसार से माल भरकर बागपत जा रहे थे। बताया जा रहा है कि आउटर बाईपास पर पहरावर गांव के नजदीक धुंध में पिकअप आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
इसके बाद पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों के बीच फंसने से पिकअप चालक की मौत हो गई। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को ट्रकों के बीच से निकाला। इसके बाद पिकअप चालक का शव बाहर निकाला जा सका। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
48...हिसार आउटर बाईपास पर गांव पहरावर के निकट कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन