05सीटीके30-माड़ौदी जाटान गांव में एमडीयू की ओर से आयोजित शिविर में मौजूद स्वयंसेवक। स्रोत:एमडी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की चारों एनएसएस इकाइयों की ओर से आयोजित किए जा रहे सात दिवसीय शिविर का बुधवार को तीसरा दिन रहा। बुधवार को माड़ौदी जाटान गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मदवि के पूर्व एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. जगबीर सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि वर्तमान एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सविता राठी रही। प्रो. सविता राठी ने बताया कि एक व्यक्ति की पहचान उसके नाम या पद से ज्यादा उसके स्वयंसेवी होने से होती है। मौके पर डॉ. अंजु पंवार, डॉ. एकता रानी, डॉ. जितेंद्र राठी, डॉ. गुरदयाल सिंह, सरपंच बिजेंद्र, प्रधानाचार्य प्रोमिला आदि उपस्थित रहे।