05सीटीके29-वैश्य तकनीकी संस्थान में आयोजित सेमिनार में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक। स्रोत:कॉलेज
- फोटो : Samvad
रोहतक। वैश्य तकनीकी संस्थान में बुधवार को बाल उत्पीड़न व लिंग संवेदनशीलता पर सेमिनार कराया गया। इसमें विद्यार्थियों को लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव, अन्याय के प्रति जागरूक करते हुए अपने व्यवहार को बदलने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता जिला बाल कल्याण एवं सुरक्षा विभाग की ओर से संतोष, कानूनी अधिकारी कुलविंदर कौर और निशा ने विद्यार्थियों को जागरूक किया। कार्यक्रम के संयोजक संस्थान के टीपीओ राजन सरीन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया। प्राचार्य संजीव गुप्ता ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। वैश्य शिक्षण संस्थान के उप प्रधान दीपक जिंदल ने कहा कि यह एक संवेदनशील विषय है। संवाद